फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

दबंगों ने विवाहिता को पीटकर किया अधमरा

Fri, 19 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम दबंगों ने विवाहिता को पीटकर अधमरा कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। महिला को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव की रहने वाली गोलहरीदेवी पत्नी जय नारायण का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी उससे भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे घर-परिवार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई के बाद थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़िता डरी सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed