{"_id":"c5189cb60bfeda9bead72f1b79ee6af4","slug":"crime-hindi-news-1162","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश में फंसा पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश में फंसा पड़ोसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुराचार करने की कोशिश करना पड़ोसी युवक को महंगा पड़ा। चार माह पहले विवाहिता को अकेली देख युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर पुरामुफ्ती पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 10 नवंबर की दोपहर घर पर अकेली थी। विवाहिता ने बताया कि घर में अकेली देख बहाने से पहुंचा पड़ोसी युवक उसे दबोच कर मनमानी करने लगा। युवक की हरकत देख वह चिल्लाने लगी। इस पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ राकेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।