फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

हमला करके सरे राह दंपति से लूटपाट की कोशिश

Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात दरियाव का पुरा गांव के समीप सरेराह दंपति को पीटकर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि चीखते-चिल्लाते बाइक लेकर भाग निकलने से दोनों लुटने से बच गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस घंटों बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी भार्गव भूषण पुत्र नागेश्वर शनिवार को पत्नी के साथ बिरनेर गांव रिश्तेदार के यहां बाइक से गए थे। रात करीब 8 बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दरियाव का पुरवा गांव के समीप पहुंची। पहले से घात लगाकर खड़े नकाबपोश दो युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर भार्गव ने बाइक नहीं रोकी, तो उनके ऊपर डंडे से प्रहार किया गया। हेलमेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। भागने पर बदमाशों ने उनका पीछा भी किया। हालांकि वह चीखते-चिल्लाते बाइक लेकर गांव में घुस गए। वहीं गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फोन से पुलिस को घटना से अवगत कराया। बदमाशों की सूचना लगते ही सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कांबिंग करके बदमाशों की खोजबीन शुरू की। घंटों प्रयास करने के बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, सरेराह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी है। एसओ पीके यादव ने बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed