{"_id":"f6b5eabb62e0f00cef448d21760e68dc","slug":"crime-hindi-news-1122","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में युवक गायब, घर में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में युवक गायब, घर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी दिनेश कुमार (28) पुत्र शिवभवन 12 फरवरी की शाम से संदिग्धदशा में लापता है।
घर से खेत की ओर जाने को निकले युवक के देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। दो दिनों तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने रविवार को घटना की जानकारी कौशाम्बी पुलिस को दी। लापता युवक के छोटे भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।