{"_id":"57c1d0a84f1c1bb57ed4fea6","slug":"crime-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को पीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को पीट कर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल पर सो रहे एक युवक को बदमाशों ने शुक्रवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक ने करारी थाने में जा कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बिना रिपोर्ट दर्ज किए युवक कोे घर भेज दिया।
करारी थाना क्षेत्र के सैयद पुर मगाैंरा गांव निवासीे पेट्टू पुत्र देशराज पटेल अपने खेत में लगे ट्यूबवेल में ही रहता है। उसी में वह मवेशी भी बांधता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात पेट्टू अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था। इसी दौरान रात के करीब 12 बजे कुछ अज्ञात बदमाश पीछे की दीवार में नकब लगा कर अंदर घुसे और पेट्टू को बंधक बना कर अंदर बंधी भैंस ले जाने के लिए ताले की चाभी मांगने लगे।
चाभी नहीं देने पर बदमाशों ने युवक को पीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक के शोर मचाने पर गांव में जगहट होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। गांव वालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सुबह पीड़ित युवक ने थाने जाकर मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों का सुराग लगाने की बात कह कर वापस घर भेज दिया। युवक की न तहरीर लिखी गई और न ही उसकी डॉक्टरी जांच ही कराई गई।