फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cousin sister marrege

बेटे के साथ चचेरी बहन की शादी कराना चाहता था मास्टर माइंड

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव में हुए चर्चित अपहरण एवं दोहरे हत्याकांड की साजिश केपीछे की कहानी धीरे-धीरे खुल कर सामने आने लगी है। चर्चा है कि दोहरे हत्याकांड के  मास्टर माइंड भतीजे ने प्रापर्टी की लालच में अपने बेटे के साथ चचेरी बहन सुधा की शादी का प्रस्ताव दादा बद्री प्रसाद से रखा था। जिसे बद्री ने सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के नूरपुर में अपहरण के बाद बद्री और उसकी बेटी सुधा की हत्या के पीछे की कहानी को लेकर बहुत ही अजीबोगरीब चर्चा है। बद्री प्रसाद और पराग दो भाई थे।
विज्ञापन


बद्री के दो बेटी गीता और सुधा थी। बद्री भाई पराग के बेटे मिथिलेश को बहुत चाहता था। उसने भतीजे मिथिलेश को अपना 8 बीघा खेत भी जोतने-बोने के लिए दे रखा था। भतीजे मिथिलेश ने बोलेरो और ट्रैक्टर खरीदा तो बद्री ने आर्थिक मदद की। पर मिथिलेश के मन में कपट एवं लालच भरी थी। वह किसी भी कीमत पर अपने दादा का 8 बीघा खेत हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दादा बद्री प्रसाद से उनकी बेटी सुधा के ब्याह का प्रस्ताव अपने बेटे रोहित के साथ रखा। इस पर बद्री ने मिथिलेश को डपटते हुए कहा था कि वह अपने जीते-जी अपनी बेटी सुधा का हाथ उसके भतीजे को नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पाप कर वह ऊपर वाले को क्या मुंह दिखाएगा। इसलिए शातिर दिमाग मिथिलेश सुधा की शादी किसी भी कीमत पर नहीं होने देना चाहता था। सुधा की शादी तय होने पर उसे बदमान करने के लिए मिथिलेश ने एक चिट्ठी भी फेंकवाया था, जिसे सुधा ने नजर अदंाज कर दिया था। योजना यह भी थी कि सुधा को बदनाम करवा दिया जाए, जिससे शादी टूट जाए। पर, वह अपने नापाक इरादों में लगातार असफल होता गया। अंत में उसने 8 बीघा खेत हड़पने के लिए वह सब कर डाला, जिसकी कल्पना मात्र करने में राेंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed