फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   contenar truck accident

खडे़ कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
contenar truck accident
crime
हाईवे पर कोखराज के समीप मंगलवार की रात खड़े कंटेनर में पीछे से ट्रक घुस गया। जोरदार टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


  कानपुर के दर्शन का पुरवा गांव निवासी गोविंद सिंह यादव (45) पुत्र श्रीनाथ यादव मंगलवार की रात ट्रक लेकर इलाहाबाद जा रहा था। हाईवे पर कोखराज थाना के समीप एक ढाबा के सामने खड़े कंटेनर से ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक गोविंद सिंह की मौत हो गई। हादसा देख ढाबे में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अभिलेखों को देखते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों और ट्रासपोर्ट को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed