{"_id":"8f62cb841544d753a41299c8d78202c1","slug":"chit-fund-company-had-absconded-with-crores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो)। कस्बे में संचालित एक चिट फंड कंपनी द्वारा ग्राहकों का पैसा डकारकर फरार होने की भनक से बौखलाए लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा काटा। हालांकि कार्यालय में ताला लटकने के कारण घंटेभर तक हंगामा काटने के बाद लोग खुद ही शांत होकर चले गए।
कोलकता की एक चिटफंड कं पनी ने कुछ साल पहले सिराथू कस्बे में अपनी ब्रांच खोली थी। स्थानीय लोगों की मानें तो इस कंपनी से जुड़े सैकड़ों एजेंट क्षेत्र में घूम-घूम कर आर्कषक ब्याज का प्रलोभन देकर ग्रामीणों से जमकर पैसा जमा कराया। इधर, कुछ दिनों से कंपनी के सिराथू कार्यालय में ताला बंद है। कंपनी के वित्तीय घोटाले में फंसकर बंद होने की भनक रविवार को कस्बे के लोगों को लगी। फिर क्या था देखते ही देखते स्थानीय कार्यालय के सामने सैकड़ाें लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय एजेंट को खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर हंगामा काटा। घंटेभर तक हंगामा काटने के बाद लोग खुद ही शांत होकर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जिन एजेंटों ने उनसे पैसा जमा कराया है। अब वे उनके घर जाकर अपना पैसा वसूल करेंगे। पैसा नहीं मिलने पर एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।