{"_id":"58fd0a654f1c1bee488b5587","slug":"chaube-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के बिहका गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे जमीनी विवाद में पड़ोसी ने घर में घुसकर चौबे को गोली मार दी। गोली चौबे के गले को छीलते हुए निकल गई। घायल को जिला अस्पताल से इलाहाबाद के एसआरएन रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बिहका गांव निवासी चौबे प्रजापति (40) पुत्र रामसजीवन किसान है। खेती-बारी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। चौबे का पड़ोस के ही प्रमोद पुत्र सरन से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार की शाम करीब सात बजे प्रमोद ने चौबे को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। चौबे ने विरोध किया तो प्रमोद अपने घर से तमंचा लेकर आया और चौबे को दौड़ा लिया।
चौबे घर के अंदर घुस गया। इस पर प्रमोद ने घर में घुसकर तमंचे से प्रमोद को गोली मार दी। गोली गले को छीलते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागकर आए तो प्रमोद तमंचा लहराते हुए भाग निकला। आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में प्रमोद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।