{"_id":"59c16f034f1c1b8b688b583d","slug":"charva-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठी बहनों से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बैठी बहनों से छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके में सोमवार शाम शोहदों ने घर के बाहर बैठी सगी बहनों से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। चरवा पुलिस ने मां की तहरीर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की सगी बहनें सोमवार शाम घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के मनचले युवक पहुंचे और छींटाकशी करते हुए दोनों से अभद्रता शुरू कर दी। एक युवक ने एक युवती का हाथ पकड़ लिया तो दूसरी युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस पर युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचने पर घर के लोग बाहर आए और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए। युवक धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़ित युवतियों की मां की तहरीर पर चरवा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।