{"_id":"6b09a2267a5cbe7d1d0e2704","slug":"accused-involved-in-rs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165089-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 19.10 लाख की एटीएम लूट में शामिल आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 19.10 लाख की एटीएम लूट में शामिल आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शिलांग और गुवाहाटी में भी तीन वारदातों का शक
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में एटीएम लूट के 19.10 लाख रुपये के मामले में वांछित और दो मामलों में भगोड़ा घोषित आरोपी राहुल खान को क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के नूंह-मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी दिल्ली के अलावा शिलांग और गुवाहाटी में एटीएम लूट की तीन वारदातों में भी शामिल है। क्राइम ब्रांच की वेस्टर्न रेंज-2 की टीम ने आरोपी राहुल खान (30) को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया। वह नूंह के फिरोजपुर झिरका तहसील स्थित बाजितपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी डाबड़ी थाने में दर्ज एटीएम लूट के मामले में वांछित था। इस मामले में करीब 19.10 लाख रुपये की लूट हुई थी।