फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chail chairman

चायल चेयरमैन के पति को मारी गोली

Thu, 11 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 11 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
chail chairman
क्राइम
पूरामुफ्ती के हुसैनपुर गांव में मंगलवार देर रात चायल नगर पंचायत के अध्यक्ष पति रामकरन को गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने से घायल की हालत गंभीर हो गई थी। घायल को इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह अध्यक्ष के पति इलाज कराकर लौटे और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


 चायल नगर पंचायत अध्यक्ष रुक्मणि देवी के पति रामकरन मंगलवार शाम रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हुसैनपुर गांव गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे रामकरन लघु शंका के लिए बाहर निकले। इसी दौरान पिस्टल से किसी ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर लोग भागकर पहुंचे और घायल को आनन-फानन इलाहाबाद के एसआरएन ले गए। रामकरन ने बताया कि उसकी जांघ में गोली लगी थी। आपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। बुधवार सुबह रामकरन घर आए। इसके बाद उन्होंने पूरामुफ्ती थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रामकरन का यह दावा पुलिस को हजम नहीं हो रहा है। गांव में चर्चा है कि हर्ष फायरिंग में रामकरन को गोली लगी है। इसके अलावा और भी चर्चाएं हैं। पूरामुफ्ती एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोली कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed