फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   case of attempt to murder

पूर्व चेयरमैन पुत्रों पर हत्या के प्रयास का केस

Wed, 05 Dec 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Wed, 05 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय के नया नगर मोहल्ले में जमीन की पैमाइश के दौरान सोमवार शाम की गई फायरिंग मामले में केस दर्ज हो गया है। गोली लगने से घायल हुए युवकों के भाई की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन पुत्रों पर एफआईआर लिखी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे दी है।
विज्ञापन


    नया नगर मोहल्ला स्थित एक भूमि पर पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे मोहम्मद व उनके पड़ोसी मुनीश अपना-अपना मालिकाना हक बता रहे हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर कमीशन गया था। राजस्व कर्मी जमीन की नाप कर रहे थे। तभी मुनीश और उसका चचेरा भाई शरीफ वहां पहुंच गए। जमीन नापने को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान पूर्व चेयरमैन पुत्र पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुनीश और शरीफ घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मुनीश की हालत गंभीर देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घायलों के भाई सफीक की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन पुत्र वकार अहमद, औन, मेंहदी व इनके परिवार के ही सल्मान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो गया है। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed