{"_id":"5cfea815bdec220732264b08","slug":"businessmen-are-not-secure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी
Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आफिस में व्यापारियों के साथ बैठक करते सीओ सदर
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी, बम विस्फोट और लूटपाट की घटनाओं से सहमे व्यापारियों का दर्द सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता के सामने छलक पड़ा। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने एसपी के सामने व्यापारियों का दर्द साझा किया।
रमेश अग्रहरि ने कहा कि अजुहा में बर्तन कारोबारी से फोन पर रंगदारी मांगी गई। व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो मनबढ़ आराजकतत्वों ने कारोबारी के घर के बाहर बम विस्फोट कर दिया। सरायअकिल इलाके के व्यापारी के साथ करारी क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूटपाट हुई। इसके अलावा आए दिन कारोबारियों के साथ घटनाएं घटित हो रही है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि हर महीने थाना स्तर पर पुलिस व्यापारियों के साथ बैठक करेगी। कारोबारियों को सीसीटीवी लगवाने के लिए कहा गया। ताकि घटना होने पर अपराधी की पहचान की जा सके। संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में व्यापारी की दी गई सूचना पर तत्काल पुलिस कार्रवाई करेगी।
व्यापारी बैंक में नकदी जमा व निकासी के लिए सुरक्षा की मांग करेगा तो पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। व्यापारियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र आवेदन पर व्यापार मंडल की स्वीकृति पर संस्तुति की जाएगी। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने मूरतगंज तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग किया। एसपी ने जल्द ही पुलिस बूथ बनाने का आश्वासन दिया। एसपी ने यह भी कहा कि नवीन मंडी ओसा आने वाले व्यापारियों के वाहन की लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान ट्रकों की नो इंट्री समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों की दी गई तहरीर पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रवेश केसरवानी, मंजर अब्बास, वीरेंद्र केसरी, रमन केसरवानी, बृजेश केसरवानी, सत्य प्रकाश केसरवानी, नीरज अग्रहरि, नरोत्तम दास, कृष्ण देव कुशवाहा, अवधेश सोनी, हरिनरायण केसरवानी, सतीश केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।