फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bus conductor

नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

Sun, 22 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 22 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
bus conductor
crime
कौशाम्बी इलाके के ढेकहाई गांव के एक बेरोजगार युवक को रोडवेज बस में कंडक्टर बनाने के लिए शातिर ने दो लाख रुपये ऐंठ लिया। साल भर बीतने के बाद नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर युवक ने रुपये की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को भुक्तभोगी युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


     कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढेकहाई गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र लल्लू बेरोजगार युवक है। बताया कि सालभर पहले पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसे रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी दिलाने का सपना दिखाया। इसके बाद झांसे में लेकर दो लाख रुपये ऐंठ लिया। नौकरी की लालच में युवक ने मोटी रकम युवक को दे दी। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद जब नौकरी का नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो युवक रुपये वापस मांगने पहुंचा। युवक ने एक माह में रुपये वापस करने की बात कही। संतोष दोबारा रुपया मांगने गया तो उसको धमकी दी गई। शुक्रवार को संतोष ने मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने कौशाम्बी कोतवाल को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed