{"_id":"5734d4644f1c1b374191a859","slug":"burn-fire-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी सलेमपुर गांव की विवाहिता ने देर रात दम तोड़ दिया। बुधवार की शाम वह घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई थी। जिसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव की रहने वाली अनूपा देवी (25) की शादी दो साल पहले कौशाम्बी के सलेमपुर गांव में फूलसिंह से हुई थी। बुधवार की शाम विवाहिता घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे घर परिवार के लोग उसे नाजुक दशा में नजदीकी अस्पताल ले गए। जिसे डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में बुधवार की देर रात विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। बेटी के मौत की खबर पर मायके वाले भी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मायके वालों से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। उधर विवाहिता की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।