फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   burn fire women death

आग से झुलसी विवाहिता की मौत

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी सलेमपुर गांव की विवाहिता ने देर रात दम तोड़ दिया। बुधवार की शाम वह घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई थी। जिसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव की रहने वाली अनूपा देवी (25) की शादी दो साल पहले कौशाम्बी के सलेमपुर गांव में फूलसिंह से हुई थी। बुधवार की शाम विवाहिता घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे घर परिवार के लोग उसे नाजुक दशा में नजदीकी अस्पताल ले गए। जिसे डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में बुधवार की देर रात विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं।  बेटी के मौत की खबर पर मायके वाले भी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मायके वालों से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। उधर विवाहिता की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed