{"_id":"57015ac14f1c1b411ec813e0","slug":"burn-death-in-manjhanpur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंंदा फूंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंंदा फूंका, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मायकेवाले
नगर कोतवाली के बिछौरा गांव की एक विवाहिता रविवार की सुबह घर के भीतर आग का गोला बन गई। जलने से उसकी मौत हो गई। ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप है। घटना के बाद से ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी सच्चाई सामने आएगी।
मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर मोहल्ले की रहने वाली जेबा (20) पुत्री एखलाक अहमद का निकाह तीन महीने पहले बिछौरा गांव में मोहम्मद आलम से हुआ था। रविवार की सुबह विवाहिता घर के भीतर जल गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हालांकि जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते विवाहिता की जलने से सांसें थम चुकी थी। घर के सभी लोग गायब थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी विवाहिता के मायकेवालों के साथ पुलिस को दी। जलने से हुई बेटी की मौत की खबर सुनते ही मायके में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मायकेवाले बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिजनों की रूह कांप गई। मृतका के पिता की मानें तो निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग को पूरी नहीं किए जाने पर उसकी बेटी को जलाकर मार डाला गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसओ मोहम्मद हाशमी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का सच सामने आएगा। पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।