{"_id":"56feb7024f1c1b363df00105","slug":"burn-case-in-mhevaghat-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में आग से झुलसा युवक, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में आग से झुलसा युवक, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक घर के भीतर आग का गोला बन गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे घर-परिवार के साथ गांव के लोगों ने उसे आग से बचा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि सुबह खाना पकाते समय युवक आग की चपेट में आ गया था। युवक के आग से झुलसने के बाद से घर-परिवार के लोग हलाकान हैं।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी विक्रम (22) पुत्र मनोज कुमार किसान है। शुक्रवार की सुबह वह संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली थी। शुक्रवार की सुबह वह घर के भीतर किचन में खाना पका रहा था। इसी दौरान अचानक आग की चपेट में आ गया। युवक की चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन युवक को आग से बचाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।