फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Breaking cash , jewelery , including the theft of two million

ताला तोड़कर नगदी, गहने समेत दो लाख की चोरी

Sun, 15 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 15 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Breaking cash , jewelery , including the theft of two million
चायल (ब्यूरो)। बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात कोइलहा गांव के एक किसान का घर खंगाल लिया। चैनल का ताला तोड़कर घुसे चोर घर से नगदी, गहने समेत करीब दो लाख का सामान ले भागे। सुबह गांव गई पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में हुई चोरी की वारदात के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव का रहने वाला करन सिंह किसान है। बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ घर के भीतर सो रहा था। रात में मकान के चैनल का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखा पांच हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, बर्तन-कपड़ा आदि करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह सोकर उठने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घर में चोरी होने की भनक लगते ही गांववाले भी जुट गए। सूचना पर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस भी आई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से ही आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed