{"_id":"581250da4f1c1b6c1ebc2101","slug":"boy-shoot-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के भखंदा गांव में गुरुवार की सुबह हमलावरों ने किशोर को गोली मार दी। भोर वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। कोख में गोली धंसने से किशोर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही घर वालों के साथ गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी देते हुए किशोर को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। जख्मी किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव का रहने वाला राधेश्याम बालू मजदूर है। उसका बेटा श्याम (16) 11 वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दो बजे श्याम शौच के लिए जैसे ही घर से बाहर निकला। इसी दौरान घर के बाहर संदिग्ध हालत में खड़े व्यक्ति ने पीछे से किशोर पर तमंचे से गोली दाग दी। पीठ में गोली लगने से श्याम जमीन पर गिर पड़ा। उधर गोली की आवाज सुनते ही परिजनों के साथ गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद श्याम को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के एसआरएन रेफर कर दिया। पिता राधेश्याम की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के पीछे परिजन किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।