{"_id":"5741ffbe4f1c1b164d6907da","slug":"boy-fall-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे युवक को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में गिरे युवक को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक युवक सिराथू कस्बे के कानूनगो का पुरवा में कुएं में गिर गया। उसे स्थानीय नागरिकाें की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुएं से बाहर निकाला। परिजन उसका स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवा रहे हैं।
सैनी क्षेत्र के कानूनगो का पुरवा निवासी शिव बाबू पुत्र राम दीन का झगड़ा किसी बात को लेकर पत्नी के साथ हुआ था। गुस्से में उसने घर में रखा रसोई गैस का छोटा सिलेंडर गुस्से में आकर कुएं में फेंक दिया था। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि रविवार सुबह युवक कुएं से सिलेंडर निकालने के प्रयास के दौरान रस्सी टूट जाने से अंदर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि कुएं में गैस होने से सकते में आए ग्रामीणाें ने दकमल कर्मियों को सूचना दी।
वाकया सुबह तकरीबन 9 बजे का है। मौके पर पहुंचे दकमल कर्मियों ने कुएं में पानी भर गैस खत्म कर दिया। युवक को बाहर निकाला गया तो वह बेहोश था। मौत के मुंह से बाहर निकल कर आए अपने कलेजे के टुकड़े को देख परिजनाें के आंखों में खुशी के मारे आंसू आ गए। परिजन उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा इलाज करवा रहे हैं। कस्बे के चेयरमैन राजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि सूखे हुए कुएं में गैस पैदा हो गई है। इसे बंद कराए जाने का इंतजाम कराया जाएगा, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।