{"_id":"65d5f1fcf2b566c38370320a5e53f4a1","slug":"bolero-at-the-covert-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने विवाहिता को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने विवाहिता को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। हाईवे पर काजीपुर गांव के समीप वाहन के इंतजार में खड़ी विवाहिता को सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही पुलिस और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती गांव की सरोज देवी (30) पत्नी सुभाष कुमार तीन दिन पहले परिजनों के साथ शारदा देवी के दर्शन को मैहर गई थी। रविवार की शाम सभी घर लौटे थे। सोमवार की सुबह वह प्रसाद लेकर काजीपुर गांव अपने एक रिश्तेदार के घर गई। प्रसाद देने के बाद वह काजीपुर गांव के समीप हाईवे पर खड़ी होकर घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क पर गिर गई। बताया जाता है कि गिरने के बाद बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। मगर तब तक चालक वाहन समेत भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान होने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार को लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की हादसे में हुई मौत परिवार में मातम पसरा है।