फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boatman was not available in search

रहस्मय हालत में नाविक लापता, डूबने की आशंका

Sat, 29 Dec 2018 12:58 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। घर से नाव लेकर मछली का शिकार करने निकला युवक रहस्मय हालत में लापता हो गया। उसकी नाव घाट से एक किलोमीटर दूर मिली। घरवाले युवक के यमुना में डूबने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सूचना के बाद भी पुलिस ने खोजबीन में मदद नहीं की। स्थानीय मल्लाह अपने स्तर पर जाल लगाकर युवक को खोजने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


सराय अकिल कोतवाली के नंदा का पूरा गांव निवासी राजकुमार उर्फ नन्हू पुत्र चिरौंजी लाल नाव चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गुरुवार की शाम नन्हू अपनी नाव (डोंगी) लेकर मछली का शिकार करने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं पहुंचे नन्हू को लेकर ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। इस दौरान नंदा के पुरवा स्थित यमुना घाट से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ुवा घाट पर राजकुमार की नाव मिली। घरवाले राजकुमार के डूबने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मामले की जानकारी सराय अकिल कोतवाली को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने खोजबीन में कोई मदद नहीं की। शुक्रवार को सारा दिन स्थानीय मल्लाह यमुना में जाल डालकर राजकुमार की तलाश करते रहे। घटना से राजकुमार की पत्नी सुनीता व बेटे प्रदीप (10), बेटी चंदिया (8), निशा (6) और गोलू (4) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed