फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP leader 's nephew arrested in double murder

दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता का भांजा गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 13 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leader 's nephew arrested in double murder
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे को ही गिरफ्तार किया है। सीओ का दावा है कि इसी ने अपने रिश्ते के नाना की बंदूक से दोनों युवकों को गोली मारी थी। पकड़े गए युवक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली गई है। हालांकि हत्या करने की वजह पुलिस नहीं बता रही है। परिवार के लोग भी इस बाबत चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी सुरेश नागर चौधरी भाजपा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। उनके दरवाजे पर ही बुधवार आधी रात को चचेरे भाई बब्लू उर्फ क्रूर और संदिग्ध चुप्पा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बब्बू के भाई विनोद की तहरीर पर सपा नेता और करारी नगर अध्यक्ष मौला बख्श के दामाद इनायत, रिश्तेदार सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता के घर दबिश देकर उनके भांजे सोनू पुत्र राजू निवासी शंकर बाजार कर्वी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि सोनू ने दोनों युवकों को अपने रिश्ते के नाना मेदीलाल की बंदूक से गोली मारने की बात स्वीकार की है। सोनू ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सीओ पुर्णेंदु सिंह और भाजपा नेता सुरेश नागर दोनों का कहना है कि सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके ही घटना कर कारण बताया जाएगा। सीओ ने यह भी बताया कि हत्याकांड की विवेचना चल रही है। अभी कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed