फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike thieves laughed police sleep

बाइक चोरों ने उड़ाई पुलिस की नींद

Mon, 15 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 15 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike thieves laughed police sleep
मंझनपुर। बाइक चोरों की धरपकड़ को चल रहे पुलिसिया अभियान के बाद भी जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार को समदा स्थित कांशीराम कालोनी से उचक्कों ने मीरापुर गांव के एक युवक की मोटरसाइकिल पार कर दी। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि शनिवार को वह समदा स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। बताया कि इस दौरान उसने कालोनी परिसर में ही अपनी बाइक खड़ी की थी। करीब घंटेभर बाद जब वह रिश्तेदार के मकान से बाहर निकला, तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास खोजने के बाद भी जब बाइक का कहीं पता नहीं चला तो उसने मंझनपुर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानि शुक्रवार को भी चोरों ने कांशीराम कालोनी से ही गुलाब चंद्र नामक व्यक्ति की बाइक को पार कर दी थी। उसने भी पुलिस में शिकायत की है। पर, दो दिन बाद भी उसकी चोरी गई बाइक का पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में बाइक चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं।  इन घटनाओं से परेशान नगर कोतवाली पुलिस ने इन दिनों बाइक चोरों के गिरोह की धरपकड़ का अभियान भी छेड़ रखा है। 15 दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अब तक छह उचक्कों की धरपकड़ करके चोरी की करीब 24 बाइक बरामद भी की है। इसके बाद भी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खुद पुलिस के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं, तो गुजरे दो महीने के भीतर ही जिले से बाइक चोरी की करीब 20 घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरों के गिरोह के फरार सदस्यों की बावत पुलिस को अहम क्लू मिले हैं। पुलिस चोरों का पता लगा रही है। जल्द ही गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed