{"_id":"eaf119a2604e39a6390f7db4bdf67159","slug":"bees-attack-on-the-burial-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंत्येष्टि स्थल पर मधुमक्खियों का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। ओसा गांव के वृद्ध की मौत पर उसकी अंत्येष्टि में जुटे लोगों पर बुधवार की दोपहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मक्खियों ने काटकर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। वहीं कई लोगों ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार पर गांववालों ने धुआं करके लोगों की जान बचाई। मक्खियों के काटने से छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी चंद्रपाल (65) की मंगलवार की रात मौत हो गई। बुधवार को घर-परिवार और गांव के लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। लोग जैसे ही क्रिया कर्म में जुटे तभी पास के एक पेड़ में लगी मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।
हजारों की संख्या में आई मक्खियों के काटने से मौके पर अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। वहीं हमले के शिकार हुए दर्जन भर से अधिक लोग अचेत हो गए। चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने धुआं करके लोगों की जान बचाई। हमले में घायल रमाशंकर वर्मा, मिथिलेश कुमार, महेंद्र कुमार, आर्यवीर, गुड्डू केसरवानी, अमर सिंह यादव की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।