{"_id":"58b8690a4f1c1bc635830ca7","slug":"bee-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में दर्जनों लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुमक्खियों के हमले में दर्जनों लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के सिंघिया मोहल्ले में गुरुवार को बधाई पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने पूजा कार्यक्रम में शामिल महिला, लड़कियां व पुरुषों को खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर काटा। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से करीब आठ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, बाकि लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिंघिया निवासी अवनीश कुमार के घर में गुरुवार को बधाई पूजा का कार्यक्रम था। मोहल्ले व नात-रिश्तेदारी की तमाम महिलाएं पूजा कार्यक्रम शामिल हुई थीं। महिलाएं पूजा कार्यक्रम से लौटकर घर आ ही रही थीं कि एक पीपल के पेड़ से निकलीं मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
मधुमक्खियों के हमले से पूजा कार्यक्रम में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाकर लोग इधर-उधर भागे। कुछ लोग खेतों में घुस गए तो कुछ लोगों ने घरों में शरण ली, लेकिन मधुमक्खियों ने किसी को नहीं बख्शा। मधुमक्खियों के काटने से मीना देवी, अवनीश कुमार, शालिनी देवी, शांती देवी, राधा, और प्रेमलता समेत दर्जनों लोग मधुमक्खियों के दंश से बेहाल हो गए। शोर मचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। आठ लोगों बेसुध हालत में हो गए थे। इनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, बाकी लोगों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया।