{"_id":"5b7f053742c79246424d6387","slug":"beating-of-a-lady-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। इलाके के बैशकांटी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुरुवार को मामले में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कौशाम्बी कोतवाली के भीखागर्ग का पुरवा गांव की पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी शादी आठ मई 2014 को बैशकांटी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पुष्पा के मुताबिक शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर दहेज में बाइक की मांग करने लगे। पुष्पा ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उन लोगों ने असमर्थता जाहिर कर दिया। इस पर ससुराली पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे। रिस्तेदारों बैठकर पंचायत के माध्यम से सुलह-समझौता कराने का भी प्रयास किया। पर, बात नहीं बनी। आरोप है कि 14 अगस्त को रात 10 बजे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुष्पा के पिता रामबली की तहरीर पर पुलिस ने पति शैलेन्द्र, सास बुद्धि देवी, ससुर मिठाई लाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।