फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beaten to the grocery store

किराने की दुकान पर टूटा दबंगों का कहर

Tue, 20 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 20 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिस्किट का पैसा मांगने पर मूरतगंज बाजार में रविवार की शाम दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार की भी बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार पर अन्य दुकानदारों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी लवकुश कुमार की मूरतगंज बाजार में किराने की दुकान है। उसने बताया कि रविवार की शाम करीब 7.30 बजे उसकी दुकान पर सकाढ़ा गांव के पांच युवक आए। इन युवकों ने उसकी दुकान से एक पैकेट बिस्कुट लेकर खाया। आरोप है कि जब उसने बिस्कुट का पैसा मांगा, तो युवक पैसे देने से इंकार करने लगे। बार-बार पैसे मांगने पर युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। तोड़फोड़ का विरोध करने पर युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर आसपास के अन्य दुकानदार दौड़े। दुकानदारों के साथ कस्बाईयों की भीड़ जुटती देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। उधर, सरेशाम बाजार में मारपीट, तोड़फोड़ की घटना की भनक लगते ही मौके पर मूरतगंज चौकी पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर सकाढ़ा गांव के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाली कोतवाली के एसओ जेपी यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर, सरेबाजार हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को  लेकर दुकानदारों में गुस्सा भी है। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद करके प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed