फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the youth in kaushambi

दबंगों ने युवक को पीटा, फोड़ी पिता की आंख

Sun, 10 Feb 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव के समीप शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ऑटो से खींचकर एक युवक को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता की पीटकर आंख फोड़ डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 पिपरी इलाके के लालापुर निवासी बिहारीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह पत्नी शीला और बेटे बिकेश के साथ गल्ला लेने गिरिया खासला स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गया था। लॉटते वक्त गिरिया खालसा गांव के समीप वहीं के दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते ऑटो रोक ली और बेटे बिकेश को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे बिहारीलाल की भी बेरहमी से पिटाई की। बिहारी ने कुछ दिन पहले ही आंख का ऑपरेशन कराया था। चोट लग जाने के कारण आंख फूट गई है। पिता-पुत्र की पिटाई के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायल बाप-बेटे को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed