{"_id":"5ca506fabdec2213f52b86aa","slug":"beated-to-the-patient-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा
Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में बुधवार सुबह होमगार्ड ने एक वृद्ध मरीज की पिटाई कर दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदार अस्पताल स्टॉफ से भिड़ गए। इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने कई तीमारदारों को पीटने की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
सरसवां निवासी यमुना प्रसाद (65) की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। बुधवार सुबह वह परिजनों के साथ उपचार कराने जिला अस्पताल आया था। चेकअप के बाद डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए लिख दिया। यमुना की मानें तो एक्स-रे कक्ष में रहा वार्ड ब्वॉय रिश्वत लेकर बिना नम्बर के कुछ मरीजों को भीतर भेज रहा था। यमुना ने इसका विरोध किया तो वहां रहे होमगार्ड ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह देख तीमारदार भड़क गए। उन्होंने होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस बीच अस्पताल के कई अन्य वार्ड ब्वॉय आ गए। उन्होंने हंगामा कर रहे करीब आधा दर्जन तीमारदारों को गाली-गलौज करते हुए खदेड़ दिया। इसके बाद साथ आए लोग यमुना को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।