फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the operator

पॉवर हाउस में घुसकर ऑपरेटर को पीटा, तोड़फोड़

Sun, 14 Apr 2019 12:50 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 14 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोपसहसा गांव में शनिवार दोपहर शार्ट-सर्किट से खड़ी फसल जलने के  बाद गुस्साए किसानों व ग्रामीणों ने पॉवर हाउस में घुसकर ऑपरेटर की पिटाई की। इस दौरान उपकेन्द्र में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित ऑपरेटर ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


     गोपसहसा निवासी ननका और मुरारी के खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। शनिवार दोपहर शार्ट-सर्किट से खेत में आग लग गई। जिससे करीब पांच-पांच बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गुस्साए किसानों व ग्रामीणों ने स्थानीय पॉवर हाउस में घुसकर ऑपरेटर सुनील कुमार निवासी डांडी थाना सरायअकिल को पीटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी तार नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने कोसम फीडर भी तोड़ डाला। जिससे करीब दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई है। हंगामे के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ऑपरेटर ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में कौशाम्बी कोतवाल स्वामी नाथ का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से विद्युत विभाग के कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती तो वह आंदोलन की राह भी थाम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed