फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to a girl

पिता की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने बेटी को पीटा

Sun, 18 Nov 2018 12:22 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Sun, 18 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। अधेड़ की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने शनिवार रात उसकी बेटी को पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता के पिता ने बहू के मायके वालों पर कातिलाना हमला करने की आशंका जताई है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा निवासी ओमकारनाथ ने बताया कि उसकी बेटी श्रेया शनिवार रात घर के पास स्थित गोशाला गई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में असलहों से लैश तीन नकाबपोश बदमाशों ने श्रेया को रोक लिया और उसपर लाठी-डंडे के साथ तमंचे की बट से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए पैदल ही फरार हो गए। उन्हें दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की गई। पर, कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


हमले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ओमकारनाथ ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बेटे और बहू में बनती नहीं है। बहू मायके ओसा में रहती है। ओमकार का कहना है कि बहू के मायके वाले उसे मौत के घाट उतारने आए थे। नहीं मिलने पर उन्होंने बेटी की जान लेने की कोशिश की। मामले में करारी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed