{"_id":"5a60f1a44f1c1b68268b513a","slug":"assertive-boy-beat-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग छात्र ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग छात्र ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक को पीटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के महगांव स्थित इंटर कॉलेज में गुरुवार की दोपहर एक छात्र ने कक्षा में घुस कर अध्यापक की धुनाई कर दी। छात्र कक्षा से नाम काट दिए जाने को लेकर नाराज था। छात्र की अभद्रता से आहत शिक्षक ने पूरामुफ्ती थाना पहुंच कर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाहाबाद प्रीतमनगर निवासी सुभाष चंद्र दुबे पुत्र निर्मल कुमार महगांव स्थित इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। वह इस समय बारहवीं (वर्ग-बी) कक्षा की क्लास टीचर हैं। इनकी कक्षा में महगांव निवासी काजी बासिर पुत्र काजी मुनीसीफ ने भी दाखिला ले रखा है। आरोप है कि दाखिले के बाद से छात्र कॉलेज नहीं आ रहा था। इस कारण से उसका नाम काट दिया गया था। वर्तमान में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसेे लेकर गुरुवार को काजी बासिद विद्यालय आया तो शिक्षक ने उसे नाम कटने की जानकारी दी।
इतना सुनते ही वह आग बबूला होते हुए बाहर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों को लेकर कक्षा में आया और गाली गलौज करते हुए अध्यापक की पिटाई करने लगा। इससे क्लास सहित पूरे विद्यालय परिसर में अफरातफरी के साथ हड़कंप मच गया। जब तक अन्य कक्षाओं में पढ़ा रहे अध्यापक इकट्ठा होते इससे पहले आरोपी छात्र सभी को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पीड़ित अध्यापक ने थाना पूरामुफ्ती पहुंच कर पुलिस से की है। शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी छात्र व उसके साथियों की तलाश कर रही है।