फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraudsters siphoned

Hardoi News: बेटी की शादी की तैयारियों में लगी महिला के खाते से ठगों ने 4.26 लाख उड़ाए

Fri, 25 Sep 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters siphoned
संडीला। बेटी की शादी की तैयारियों में लगी महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 4.26 लाख रुपये पार कर दिए। महिला की बेटी की शादी दिसंबर में होनी है।
विज्ञापन

नगर के अशराफ टोला निवासी सुमन गुप्ता ने बताया कि खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बताया कि किसी तरह के एप या ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके बावजूद नौ सितंबर से 21 सितंबर के बीच कई बार में उनके खाते से 4,26,567 रुपये निकाल लिए गए। सुमन ने बताया कि बेटी की शादी दिसंबर में है। खरीदारी के लिए बैंक से रुपये निकालने गई थीं। रुपये निकालने से पहले उन्होंने पासबुक में इंट्री कराई तो खाते से रुपये निकल जाने का पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुमन के पति रज्जनलाल गुप्ता का निधन कोविड काल में हो गया था। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से वह बदहवास हो गईं। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed