{"_id":"6ab6b399175fc7a9740ceecd","slug":"school-owner-swindled-of-158-lakh-after-phone-was-hacked-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155618-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल संचालक का फोन हैक कर 1.58 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल संचालक का फोन हैक कर 1.58 लाख ठगे
विज्ञापन
कैथल। जिले के ढांड निवासी स्कूल संचालक का फोन हैक कर बैंक खाते से कुल 158000 रुपये की ठगी कर ली गई। उनका फोन अपने आप अपडेट होने लगा और बार-बार बैंक के नाम से कॉल आने लगीं। उन्होंने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो ठगी का पता चला।
इस बारे में पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में ढांड के कुम्हार मोहल्ला निवासी गुरुदेव सिंह ने बताया कि उनका खुद का स्कूल है। स्कूल के नाम से ही एसबीआई बैंक में खाता है। 18 सितंबर को उनका मोबाइल अपडेट होने लगा। इसके बाद जब मोबाइल ऑन हुआ तो मोबाइल पर बैंक के नंबर से फोन आ रहे थे। इसके बाद बैंक खाता की डिटेल चेक की तो 17 सितंबर को 30000-30000 व 33000 रुपये व 18 सितंबर को 35000-30000 रुपये बैंक खाते से कटे हुए थे।
उन्होंने कहा कि किसी को कोई ओटीपी नहीं बताया गया। अनजान व्यक्ति ने बैंक खाता/मोबाइल हैक करके कुल 1,58,000 रुपये की ठगी की है। इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत संख्या दर्ज करवा दी। इस संबंध में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।