{"_id":"6ab6b3c8ee648b265307d881","slug":"tantrik-accused-of-raping-teenage-girl-arrested-banda-news-c-212-1-sknp1006-152626-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांदा। झाड़-फूंक के बहाने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परशुराम यादव (55) को पुलिस ने पवई गांव मोड़ से पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बांदा शहर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी काफी समय से बीमार थी। परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए किशोरी को बिसंडा थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल ले गए थे। वहां इटरा मिलौली निवासी परशुराम यादव ने झाड़-फूंक के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।
आरोप है कि घटना के समय किशोरी के परिजन भी वहां मौजूद थे। विरोध करने पर तांत्रिक ने घरवालों को घेर लिया था। बाद में पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को उसके चंगुल से मुक्त कराया था। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला था। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।