{"_id":"58cec9654f1c1b2e4a1a1128","slug":"asraval-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट पर छापा, पुलिस ने बंद करवाया रास्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू घाट पर छापा, पुलिस ने बंद करवाया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार की धमक रविवार को बालू घाट पर दिखी। इलाहाबाद-कौशाम्बी की सरहद पर स्थिति असरावल कला, फुलवा व बिसौना बालू घाट में पुलिस ने सीओ के नेतृत्व में छापा मारा। मजदूरों व माफिया के गुर्गों को पुलिस ने दौड़ा लिया। मजदूर व गुर्गे हाथ नहीं लगे तो पुलिस ने बालू निकासी के लिए बने मार्ग को जेसीबी से बिगड़वा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया की नींद उड़ गई है। ये तीनों बालू घाट एक महीने से चल रहे थे, लेकिन अब तक यहां कार्रवाई नहीं की गई थी।
इलाहाबाद-कौशाम्बी की सरहद पर स्थित असरावल कला बालू घाट से बालू की अवैध निकासी हो रही थी। 6 हजार की बालू को 50 हजार रुपये में माफिया बेच रहे थे। फुलवा व बिसौना घाट से भी यही खेल हो रहा था। रात-दिन बालू के ट्रकों का आवागमन इन बालू घाटों से होता था, लेकिन पुलिस खामोश थी।
रविवार को करीब चार बजे सीओ चायल महेंद्र सिंह देव और पिपरी इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने भारी फोर्स के साथ असरावल कला घाट में छापा मारा। फोर्स को देख मजदूर व माफिया के गुर्गे भाग निकले। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर नावों के जरिए पार निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर बालू निकासी के रास्ते को ही बिगड़वा दिया। सीओ चायल महेंद्र सिंह देव ने बताया कि अवैध निकासी फूलवा, बिसौना व असरावल कला से होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।