{"_id":"e947094a1ea89db9d1c1bc06c5f3bec5","slug":"anjhai-tablet-market-tens-of-sputtering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली की तड़तड़ाहट से दहला अंजहाई बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली की तड़तड़ाहट से दहला अंजहाई बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
भरवारी कस्बे की अंजहाई बाजार में सोमवार की रात बदमाशों ने किराना व्यापारी के घर लूट का प्रयास किया। दीवार फांदकर छत पर चढ़ते समय बदमाशों को देखकर दुकानदार ने शोर मचाते हुए लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। आधी रात गोलियां दागे जाने से कस्बे में हड़कंप मच गया। फायरिंग और चीख-पुकार पर कस्बाई जुट गए। मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी करके बदमाशों की धरपकड़ की भी कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग निकले। आरोप है कि सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई थी, लेकिन बगैर किसी कार्रवाई के वापस लौट गई।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे के अंजहाई बाजार निवासी सतीश चंद्र केसरवानी किराना व्यापारी है। घर के ही एक कमरे में उसकी दुकान भी है। उसने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे उसे किसी के छत पर चढ़ने की आहट मिली। इस पर वह चुपचाप दरवाजा खोलकर छत पर आ गया। उसे मकान के पास 7-8 नकाबपोश खड़े दिखे। इनमें से एक बदमाश दीवार के सहारे उसकी छत पर चढ़ने की कोशिश भी कर रहा था। यह देख वह शोर मचाते हुए कमरे में आया और लाइसेंसी बंदूक लेकर फायरिंग करने लगा। उसकी चीख-पुकार और फायरिंग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बाद आसपास के अन्य घरों के लोग भी जागकर अपनी-अपनी छतों पर आए।
मोहल्ले में जगहट होने पर बदमाश भाग निकले। बदमाशों को भागते देख कस्बाइयों ने घेराबंदी करके उनकी धरपकड़ की कोशिश भी की। साथ ही घटना की जानकारी भरवारी और सिंघिया चौकी पुलिस को भी दी। आरोप है कि सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर आई भी थी, लेकिन मौका मुआयना करने के बाद लौट गई। मोहल्ले में बदमाशों की आमद से लोगों के होश उड़े हुए हैं। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी भरवारी कस्बे में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस की कस्बे में गश्त नहीं होती है। वहीं सूचना के बाद भी आई पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ की कोई कोशिश नहीं की। इसका लोगों में गुस्सा है।