{"_id":"5a60f2874f1c1b6f268b51ba","slug":"alcohol-drunken-clerk-seized-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में टल्ली सिपाही भिड़े, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में टल्ली सिपाही भिड़े, निलंबित
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में टल्ली सिपाही बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइन में भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद सिपाहियों को मारपीट करता देख अन्य साथियों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी आरआई को दी। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ने नशेड़ी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही राजेन्द्र परिहार और दशरथ बृहस्पतिवार की दोपहर शराब पीने के बाद किसी बात पर एक दूसरे से भिड़ गए। नोक झोक करते हुए दोनों मारपीट पर अमादा हो गए। साथी सिपाहियों में मारपीट होता देख अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी आरआई लाइन देवेन्द्र सिंह को दी। मौके पर पहुंचे आरआई ने दोनों को शांत कराते हुए घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर आरआई ने दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने नशेड़ी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी आरोपी दशरथ लाल कई बार शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में लाइन हाजिर हो चुका है। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से महकमें में हडकंप मच गया है।