फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 new PCR MPVs inducted for women's safety

Delhi NCR News: महिला सुरक्षा के लिए 20 नई पीसीआर एमपीवी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महिला पीसीआर में 20 नई एमपीवी शामिल की हैं। इससे महिला पीसीआर एमपीवी की संख्या 35 हो गई है। प्रत्येक एमपीवी में दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, नई एमपीवी को ऐसे स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। इनमें प्रमुख कॉलेज, स्कूल, बाजार और व्यस्त व्यावसायिक केंद्र शामिल हैं। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से इन क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिलने के साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


नई एमपीवी के शामिल होने से महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था का दायरा बढ़ेगा। कॉलेजों, स्कूलों और बाजारों के आसपास लगातार पुलिस मौजूदगी के जरिए महिलाओं से संबंधित घटनाओं की रोकथाम पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed