फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After the death, the Moneylender is not leaving the chase

मौत के बाद भी साहूकार नहीं छोड़ रहे पीछा

Fri, 26 Jan 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 26 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे मजदूर की मौत के बाद साहूकारों ने कुनबे का जीना मुहाल कर दिया है। साहूकार अब रकम वापसी के लिए पत्नी-बच्चों को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सरायअकिल के बसुहार निवासी उमाशंकर कोरी की ससुराल चरवा के चौराडीह गांव में है। इधर कई सालों से वह ससुराल में ही रहकर कपड़ों की फेरी करता था। कामधंधे में घाटा लगने पर उसकी रकम टूट गई तो बेटी की शादी के लिए उसने आसपास के साहूकारों से ब्याज पर रकम उधर ले ली। ब्याज अधिक बढ़ने पर रकम चुकता करने में दिक्कत देख उसने फेरी बंद कर मजदूरी शुरू कर दी थी। पर तीन छोटे बच्चों के साथ पत्नी का गुजारा करने में ही गाढ़ी कमाई खत्म हो जा रही थी।
विज्ञापन


इधर बीच साहूकार लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। इससे वह सदमें में रहता था। मंगलवार की रात अचानक उसकी मौत हो गई। बुधवार को चिता की आग ठंडी नहीं हुई कि साहूकार तगादा करने पहुंच गए। बेटे महेश ने बताया कि साहूकर उसे बेघर करने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित कि फरियाद पर एसडीएम ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed