फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After the death of innocent injured imposed jam

जख्मी मासूम की मौत के बाद लगाया जाम

Sat, 05 Sep 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 05 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
After the death of innocent injured imposed jam
नेवादा/सरायअकिल (कौशाम्बी)। सड़क दुर्घटना में घायल मासूम की मौत से शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम को जा रही लाश को जबरन एंबुलेंस से उतारकर इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर रख जाम लगा दिया। सड़क पर उतरे मासूम के परिजनों और ग्रामीणों को उग्र देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। सूचना पर सीओ, एसडीएम कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


बता दें कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के तन्नापर गांव निवासी बुुधई लाल का बेटा कृष्णमोहन (13) बेनीराम कटरा स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार को स्कूल से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान बेनीराम कटरा के समीप करारी की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्चे के साथ युवक भी घायल हो गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मासूम छात्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने  इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार सुबह मासूम की मौत हो गई। मासूम का शव थाने लाने के बाद पुलिस एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान बेनीराम कटरा तिराहे पर मृत मासूम के परिजनों के साथ जमा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने एंबुलेंस रोककर शव जबरन नीचे उतार लिया और सड़क पर रखकर सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ चायल आलोक मिश्र, एसडीएम और कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक सवार युवक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। सड़क जाम से करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed