फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   after rape beated the lady

दुष्कर्म के बाद विवाहिता को बेरहमी से पीटा

Fri, 15 Feb 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली इलाके की एक विवाहिता के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने युवक की हरकत के बारे में उसके घरवालों को जानकारी दी तो आरोपी युवक ने अपनी मां व पत्नी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके की एक विवाहिता का कहना है कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसके घर आ धमका। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। हैवानियत करने के बाद युवक अपने घर चला गया। महिला का कहना है कि युवक की हरकत का उलाहना लेकर वह उसके घर पहुंची। यहां उक्त युवक ने अपनी पत्नी व मां के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। मामले की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed