फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Aditya was 15 days Reiki

आदित्य की 15 दिनों तक की गई थी रेकी

Sun, 15 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। भगवतपुर के पूर्व प्रधान के बेटे आदित्य की हत्या चिल्ला गांव के शातिर लखटकिया और उसके दोस्त ने शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। इतना ही नहीं हत्या में नामजद लखटकिया का दोस्त 15 दिनों से भगवतपुर आकर रेकी भी कर रहा था। उसने ही शूटरों को बुलाकर आदित्य की पहचान कराई थी। साथ ही हत्या के दिन भी वह मौके पर मौजूद था। गोलियां दागने के बाद शूटर फरार हो गए थे। पर, वह मौत की पुष्टि होने के बाद ही भागा था। हिरासत में लिए गए युवकों ने यह खुलासा किया है। वहीं पुलिस अब शूटरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को रातभर गिरफ्तारी के लिए इलाहाबाद और कौशाम्बी में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश भी दी।
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर के पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह के बेटे आदित्य उर्फ विजय की 13 मार्च को दिनदहाड़े गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पल्सर से आए दो शूटरों ने भरी बाजार गोली दागकर उसे मौत के घाट उतारा था। पूर्व प्रधान ने इस मामले में चिल्ला मुंजापा गांव के शातिर लखटकिया और उसके दोस्त रामेंद्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इनमें लखटकिया तो हत्या के 13 दिन पहले से ही जेल में बंद है। पूर्व प्रधान की मानें तो इसी लखटकिया ने जेल जाने से पूर्व उसके बेटे की हत्या की साजिश अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। साथ ही शूटरों को सुपारी देकर उसे बेटे का कत्ल कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को ही कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए धरदबोचा है। सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों से पुलिस को पता चला है कि आदित्य की हत्या की सुपारी इलाहाबाद के दो शूटरों को दो लाख रुपये में दी गई थी। इतना ही नहीं लखटकिया के दोस्त ने घटना से 15 दिन पहले शूटरों को भगवतपुर लाकर आदित्य की पहचान भी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान कराने के बाद से वह लगभग रोज ही आकर आदित्य की गतिविधियों की निगरानी करता था। इतना ही नहीं घटना के दिन भी वह भगवत में मौजूद था। उसने ही शूटरों को उसके बाजार में मौजूद होने की जानकारी दी थी। साथ ही हत्या करके शूटरों के भाग जाने के बाद भी वह भीड़ का हिस्सा बना रहा। जब आदित्य की मौत की पुष्टि हो गई, तब वह वहां से चुपचाप भाग निकला। सीओ चायल ने बताया कि पूछताछ में तमाम अहम जानकारियां मिली हैं। शूटरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें शूटरों की तलाश में इलाहाबाद और कौशाम्बी के संभावित अड्डों पर दबिश दे रही हैं। संभव है कि एक-दो दिन में शूटर हत्थे चढ़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed