फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

Mon, 23 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 23 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident
मंझनपुर। दर्शनार्थियों से भरा टेंपो रविवार की दोपहर कोर्रई (मंझनपुर) गांव के समीप डीसीएम से टकरा गया। वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टेंपो सवार मां-बेटी और सात माह के एक अन्य बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी लोग नवरात्र पर बेटी का मुंडन कराने शीतलाधाम गए थे। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इनकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे। लोगों ने तोड़फोड़ की भी कोशिश की, हालांकि पुलिस ने डंडा फटकारकर उपद्रव होने से बचा लिया।
विज्ञापन


मंझनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी पिंटू के परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ रविवार को नवरात्र पर्व पर बेटी नंदिनी का मुंडन कराने शीतलाधाम कड़ा गए थे। गंगा स्नान, मुंडन के बाद सभी ने शीतला माता का दर्शन भी किया। इसके बाद ये लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। दर्शनार्थियों से भरा टेंपो अपराह्न करीब एक बजे जैसे ही कोर्रई गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इससे टेंपो और डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


वहीं हादसे में टेंपो सवार रूपा देवी (35) पत्नी दुखराम और उसकी बेटी रिया (8) के अलावा तूफान उर्फ मनीष कुमार (7 माह) की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में बैठी जूली (30) पत्नी रमेश कुमार निवासी भरवारी, जाह्नवी (20) पुत्री केशलाल, शीलू देवी (35) पुत्री केशलाल, प्रिया देवी (18) पुत्री केशलाल निवासी सिराथू, पिंटू (38) पुत्र प्रेम कुमार, रानू देवी (36) पत्नी पिंटू, झुनकी देवी (2 वर्ष) पुत्री पिंटू निवासी ओसा के साथ ही डीसीएम चालक भानू (32) निवासी मुंडेरा इलाहाबाद , टेंपो चालक कुवैश (22) पुत्र कबीर निवासी कांशीराम कालोनी घना का पुरवा (मंझनपुर) समेत तीन अन्य मासूम बच्चे जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईट-पत्थर फेंककर तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने डंडा फटकारते हुए लोगों को वहा से खदेड़ दिया। साथ ही सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे में हुई मासूम समेत मां-बेटी की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed