फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident boloro front of police booth

पुलिस बूथ से टकराई बोलेरो, चालक गंभीर

Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident boloro front of police booth
crime
कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे पर शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के बीच बने पुलिस बूथ से टकरा गई। आधी रात को चालक मंझनपुर से घर फतेहपुर के अजरौली पल्लावां जा रहा था। हादसे में पुलिस बूथ के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावां गांव का रहने वाला अश्वनी सिंह (30) पुत्र रमेश सिंह रविवार की शाम बोलेरो लेकर मंझनपुर आया था। उसकी बोलेरो आधी रात को करीब 12 बजे ओसा चौराहे पर बने पुलिस बूथ से भिड़  गई। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बूथ के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी पुलिस कर्मियों की मानें तो बोलेरो की गति निर्धारित सीमा से अधिक थी। ऐसे में चालक चौराहा पहुंचने से पहले नियंत्रण खो चुका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed