फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a woman beated for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, घर से निकाला

Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन पहले ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खागा कस्बे की सुनीता पुत्री सुरेश का विवाह साल भर पहले सरायअकिल निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को परेशान करने लगे। उसे कई बार पीटा गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया लेकिन, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। विवाहिता की मानें तो मंगलवार सुबह पति, सास, ससुर व नंद ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद दो लाख रुपया लेकर आने की बात कहकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके जाकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। एक दफा फिर रिश्तेदारों ने पंचायत की। बात नहीं बनने पर गुरुवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed