{"_id":"5c76e0c1bdec227395218939","slug":"a-lady-took-the-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज विवाहिता समेत दो ने निगला जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह से आजिज विवाहिता समेत दो ने निगला जहर, गंभीर
Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घरेलू कलह के अलग-अलग मामलों में विवाहिता समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सको ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
चरवा कोतवाली के अरई सुमेरपुर गांव निवासी रहीद अहमद की पत्नी शर्मिला बानो इन दिनों किसी बात से परेशान रहती थी। बुधवार की सुबह उसने कलह से आजिज आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ी तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। इसी तरह कोखराज कोतवाली के रसूलपुर बड़गांव निवासी धर्मराज पुत्र कंघई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। धर्मराज को भी जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।